राघव अग्निहोत्री ने हारामऊ में भगवतकथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद


समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने हरमाऊ में हो रही श्रीमद भागवत कथा में पहुंचकर भागवत आचार्य को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से जीवन धन्य हो जाता है और गौ माता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।
राघव अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी ने गौ माता की सेवा की थी और उन्हें गौ माता से बहुत प्रेम था, लेकिन वर्तमान समय में गौ हत्या इतनी हो रही है कि इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि गौ हत्या बंद हो और गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए, जिससे उसकी सुरक्षा बनी रहे और कई योजनाएं चलाई जाएं जिससे गौ माता की हत्या बंद हो जाए।
उन्होंने कहा कि आए दिन गाय और सांड़ की वजह से दुर्घटनाएं होती हैं और लोग वहां expire हो जाते हैं। इन सबको देखते हुए सरकार को योजना चलानी चाहिए। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन गौ माता के लिए कुछ भी नहीं हो रहा है।











