कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की समीक्षा बैठक मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की समीक्षा की गयी जिसमें महोदय द्वारा बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के निस्तारित मामलों / प्रकरणों की समीक्षा की गयी साथ ही, जिलाधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति / किशोर न्याय बोर्ड तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के निस्तारित मामले / प्रकरणों में समय-समय पर अनुश्रवण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाल विवाह रोकथाम से सम्बन्धित मामलों में बालक/बालिकाओं को शिक्षा तथा स्वरोजगार से जोड़े जाने से निर्देशित किया गया साथ ही समस्त स्टेकहोल्डर कों बच्चों से सम्बन्धित संवेदनशील मामलों का त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत जनपद स्तर ब्लॉक स्तर वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों का गठन है। प्रत्येक समिति में तृतीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी है। समिति की बैठक के माध्यम से विभागीय योजनाओं जैसे- उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पॉन्सरशिप) योजना का प्रचार-प्रसार किया जाता है एवं संदर्भित योजना में लाभार्थी का आवेदन कराया जाता है। जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रम प्रवर्तन कार्यालय, मानव तस्करी सेल एवं थाने के पुलिस बाल कल्याण अधिकारी के समन्वय से बाल श्रम अभियान एवं बाल तस्करी अभियान चलाया जाता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन / न्यायिक), क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, जिला कीडाधिकारी, प्रबन्धक लीड बैंक, जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी, प्र० जिला विद्यालय निरीक्षक, अध्यक्ष / सदस्य बाल कल्याण अधिकारी/किशोर न्याय बोर्ड, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एण्टी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग इकाई, संरक्षण अधिकारी, विधि सह परिवीक्षाधिकारी, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, जिला मिशन समन्वयक, काउन्सलर चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










