कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आज दिनांक 03.02.2026 को मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कानपुर देहात में आयोजित की गयी। बैठक का मुख्य एजेण्डा नव गठित पैक्स समितियों का पैक्स उन्नयन योजना के अन्तर्गत प्रस्ताव भेजा जाना है। जिलाधिकारी द्वारा डी०सी०डी०सी० के गठन एवं इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। संयोजक सदस्य / सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा बी-पैक्स उन्नयन योजना से समिति को अवगत कराते हुये इसके अनुमोदन हेतु प्रस्ताव बैठक में रखा गया। विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।











