थाना राजपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अभियुक्त के कब्जे से 06 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹ 2,75,000/-) बरामद ।

कानपुर देहात पुलिस चौकी कस्बा राजपुर के सामने संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डिस्कवर मोटरसाइकिल से हैलमेट लगाये हुए पीछे पीली प्लास्टिक के बोरे में गाँजा लेकर सिकन्दरा की ओर से भोगनीपुर की ओर आ रहा है। चैकिंग के दौरान कस्बा चौकी से थोडा आगे सिलहरा मोड के पास से मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नाम-पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद निवासी ग्राम कर्रई, गुलाबी बिल्डिंग के सामने, थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर बताया, जामा तलाशी में विपिन उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक की बोरी जिसमें 06 किलो 700 ग्राम अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत 2,75,000/-रुपये), एक अदद मोटरसाईकिल डिस्कवर नं0 यूपी 77 एच 7718 बरामद हुई । अभियुक्त के कब्जे से नाजायज गांजा की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 07/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम विपिन उर्फ साजन उर्फ चन्द्रशेखर पुत्र दुलीचंद उपरोक्त पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें