में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। मुख्य आयोजन राधा कृष्ण मंदिर पार्क परिसर में हुआ किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव जी ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। नेता मोहित यादव जी के नेतृत्व में हजारों नागरिकों, युवाओं छात्रों महिला मंडलों, किसानों और व्यापारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगे को सलामी दी और संविधान की महत्ता को याद करते हुए कहा, हमारा गणतंत्र संविधान की ताकत पर टिका है। यह यात्रा केवल तिरंगे की नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और विकास की प्रतिज्ञा की मिसाल है।
यात्रा में स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने विशेष भागीदारी निभाई। उन्होंने पोस्टर और बैनर के माध्यम से संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और देश के विकास में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन किया। महिला मंडलों ने बेटियों के सशक्तिकरण, शिक्षा और समानता का संदेश फैलाया। वहीं किसानों और युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण विकास पर जोर दिया।











