सड़क सुरक्षा के नियमों एवं सड़क पर सुरक्षित यात्रा के समय यातायात नियमों के अनिवार्य रूप से अनुपालन के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने हेतु मोटर बाइक रैली व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

कानपुर देहात शासन के स्तर से जारी आदेश के क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 24 जनवरी, 2026 को जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों एवं सड़क पर सुरक्षित यात्रा के समय यातायात नियमों के अनिवार्य रूप से अनुपालन के प्रति जनपदवासियों को जागरूक करने हेतु मोटर बाइक रैली व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट, कानपुर देहात से रवाना किया गया। इस रैली में परिवहन विभाग,कानपुर देहात के साथ यातायात पुलिस,बारा टोल के जी.एम.व इनकी टीम के द्वारा सहयोग किया गया।इस रैली में प्रचार वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा से सम्बंधित गीत,स्लोगन आदि प्रचारित किये गए।इसका समापन अकबरपुर स्थित नवीन बस अड्डे पर किया गया।बस अड्डे पर एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव,एआरटीओ प्रशासन प्रशान्त तिवारी यातायात निरीक्षक विवेक सिंह के द्वारा बस अड्डे पर आने वाली बसो के यात्रियों  व उपलब्ध जनसामान्य को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, राहवीर योजना,सड़क दुर्घटना में पीड़ितो के कैशलेस ट्रीटमेंट की योजना से सम्बंधित पम्फलेट का भी वितरण किया गया। जनजागरूकता कार्यक्रमों के अतिरिक्त परिवहन विभाग,कानपुर देहात के प्रवर्तन अधिकारियों के द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए मोटर यान अधिनियम व सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन करके संचालित पाए जाने पर 77 वाहनों के विरुद्ध चालान/बंद की कार्यवाही की गई।यह कार्यवाही जनपद के रायपुर, गजनेर,रनिया, अकबरपुर,पुखरायां, भोगनीपुर, रूरा एरिया में की गयी।इस कार्यवाही में बिना परमिट के संचालित 01 स्कूल वाहन व दो यात्री वाहनों, बिना हेलमेट के 28 वाहनों,बिना वैध नम्बर प्लेट के 17,बिना सेफ्टी बेल्ट के 11,अनधिकृत पार्किंग करने वाले 21 वाहनों पर चालान/बंद की कार्यवाही की गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें