जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में दिलायी मतदाता शपथ

कानपुर देहात माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है तथा इसमें प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। मतदाता शपथ के माध्यम से सभी को अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध बनाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार एवं सार्वजनिक अवकाश होने के दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 23 अथवा 24 जनवरी को मतदाता शपथ दिलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। उक्त क्रम में जनपद कानपुर देहात में निर्धारित तिथि को मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, आईजी स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, वाणिज्यकर, आबकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें