कानपुर देहात माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ. संजय कुमार निषाद जी का जनपद कानपुर देहात भ्रमण प्रस्तावित है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री जी निरीक्षण भवन, कानपुर देहात आगमन करेंगे। तत्पश्चात ईको पार्क, अकबरपुर में जिलाधिकारी द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ईको पार्क परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल/प्रदर्शनियों का अवलोकन माननीय मंत्री जी द्वारा किया जाएगा। पार्क में माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में लखनऊ से आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। इसके उपरान्त छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत विजेताओं एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग द्वारा योजनान्तर्गत लाभार्थियों को चेक का वितरण, एनआरएलएम योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड/सामुदायिक निवेश निधि का वितरण, गर्भवती महिलाओं का गोद भराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम, साथ ही कृषकों को सोलर पंप का वितरण किया जाएगा। माननीय मंत्री जी द्वारा जनसमूह को संबोधित किया जाएगा। दोपहर पश्चात माननीय मंत्री जी जिला पंचायत सभागार, कानपुर देहात में माननीय सांसद, कानपुर देहात द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।











