उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में दिनांक 24 जनवरी को कबड्डी (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता तथा 26 जनवरी, को 05 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन

 

कानपुर देहात क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि उ०प्र० खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में दिनांक 24 जनवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कबड्डी (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता तथा 26 जनवरी, 2026 को 05 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है, यह रेस दो वर्गों में ओपेन पुरुष एवं ओपेन महिला वर्ग में सम्पन्न कराई जायेगी। रेस प्रातः 11:30 बजे, स्टेडियम से प्रारम्भ होकर जिलाधिकारी आवास से गुजरती हुई माती मुख्यालय होते हुए ओवरब्रिज के निचे समाप्त होगी। जिसमें प्रवृष्टि निःशुल्क है, रेस का रजिस्ट्रेशन प्रातः 9:30 बजे से किया जा रहा है। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायगे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें