क्षेत्र के किसानों को आवारा गोवंशों से मिलेगी राहत।
कानपुर देहात-
सीवीओ डॉ. सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैथा ब्लॉक के ग्राम अन्ने में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में स्वीकृत 02 नवनिर्मित वृहद गो-संरक्षण केन्द्रों का वर्चुवल लाकार्पण आज मा० पशुधन मंत्री धरमपाल सिंह जी के द्वारा किया गया। 3 करोड़ 20 लाख की लागत से तैयार 02 वृहद गो-संरक्षण केन्द्र अन्ने प्रथम व अन्ने द्वितीय में 400-400 की क्षमता के अनुसार कुल 800 गोवंश किये जायेगें संरक्षित। सीवीओ द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की सडकों, राजमागों एवं खेतों में विचरण कर रहे शेष अवारा गोवंशों को अभियान चलाकर पकडा जायेगा और गो-संरक्षण केन्द्र में संरक्षित किया जायेगा जिससे क्षेत्र के आम जनमानस एवं किसानों को आवारा गोवंशों से निरात मिलेगी। वर्चुवल लाकार्पण के समय मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० सुबोध कुमार, कायदायी संस्था के सहायक अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी, बैरीसवाई एवं काशीपुर, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।











