कानपुर देहात उप कृषि निदेशक कानपुर देहात ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ काप रेज्ड्यू योजना एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनानतर्गत वित्तीय अन्तर्गत कृषि यन्त्र काप रीपर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पावर वीडर एवं ट्रैक्टर माउण्डेन स्प्रेयर आदि कृषि यन्त्रों से जनपद मुख्यालय में ई-लाटरी प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। लाभार्थियों के चयन के उपरान्त निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्धारित मानक के यंत्रो को upyantratracking.in पर पंजीकृत यंत्र निर्माताओं में से किसी से भी कय करने की स्वतंत्रता होगी तथा कय यंत्र की कम से कम 50 धनराशि स्वंय अथवा अपने रक्त सम्बन्धी के बैंक खाते से आनलाइन / एन०ई०एफ०टी०फ/आर०टी०जी०एस० के माध्यम से विक्रेता फर्म को हस्तानान्तरित करना तथा उसका प्रमाण प्रस्तुत कराना अनिवार्य होगा। कृषि यंत्र कय कर निर्धारित समयावधि के अन्दर बिल पोर्टल पर अपलोड नहीं करने की दशा में टोकन मनी/जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा पोर्टल पर चयनित सूची से लाभार्थी का नाम स्वतः डिलीट हो जायेगा एवं उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से कमानुसार नये लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित लाभार्थी को टोकन कन्फर्म होने/लाभार्थी चयन के सम्बन्ध में तत्समय स्वतः पोर्टल से पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज भेजा जायेगा। अनुदान पर कृषि यंत्र हेतु आवेदन करने वाले कृषक भाईयों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पारदर्शी ई-लाटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।










