कृषि फसलों तथा प्रसस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात के सम्बन्ध में कार्यशाला का हुआ आयोजन, दी गयी जानकारी

कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी डॉ०बल्देव प्रसाद ने बताया कि कृषि एवं प्रसस्कृत खाद्य उत्पाद एवं निर्यात प्राधिकरण (एपेडा) द्वारा जनपद कानपुर देहात के विकास भवन, माती, सभागार में कृषकों एवं निर्यातकों तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि फसलों तथा प्रसस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि कृषि फसलों-अनाज, दलहन, तिलहन एवं बागवानी फसलों-फल, सब्जियों, पुष्प, औषधीय एवं सगन्ध फसलों उत्पाद, शहद उत्पाद तथा कृषि एवं बागवानी आधारित प्रसस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात हेतु एपेडा एक सहयोगी संस्था है जो निर्यात प्रोत्साहन का कार्य कर रही है। एपेडा के प्रतिनिधि आलोक कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि कृषि एवं प्रसस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात हेतु हार्टीनेट पर अपना पंजीकरण करायें तथा कोई भी कृषक/कृषि उत्पादक समूह अपना पंजीकरण करा सकते हैं। एक्सपोर्ट पोर्टल (आई०ई०सी०) पर पंजीकरण हेतु धनराशि रू0 500.00 की फीस निर्धारित है। एपेडा के माध्यम से वर्ष 2024-25 में 243000 करोड़ का निर्यात किया गया है जिसमें अनाज फसलों का अंश 44 प्रतिशत तथा प्रसस्कृत खाद्य पदार्थों का अंश 10 प्रतिशत है। कार्यशाला में आये सुनील कुमार गुप्ता, अर्पित अग्रवाल एवं महेन्द्र कटियार द्वारा मण्डी से सम्बन्धित परेशानियों से अवगत कराया गया। सुन्दर लाल. भिण्डी उत्पादक कृषक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2004 में एपेडा की साइड में पंजीकरण कराया था। लेकिन अबतक कोई निर्यात नहीं किया जा सका, जिसमें आलोक मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही फल एवं सब्जियों का निर्यात सम्भव है तथा प्रसस्कृत खाद्य पदार्थों हेतु एफ०एस०एस०आई एवं गुणवत्ता मानक पोर्ट किया जाना आवश्यक है। बाबू सिंह कटियार द्वारा अनुरोध किया गया कि हम किसानों को एपेडा में पंजीकरण एवं निर्यात हेतु आवश्यक साहित्य एवं सहयोग अपेक्षित है। कार्यकम में उप कृषि निदेशक, हरि शंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी, डॉ० उमेश गुप्ता, वै०कृषि विज्ञान केन्द्र, दलीपनगर, शशिकान्त, वरिष्ठ मण्डी निरीक्षक, प्रताप सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, आशीष पाण्डेय आदि एक्सपोर्टर के साथ दर्जनों किसान उपस्थित रहे। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जनपद के परिदृश्य से सभी को अवगत कराते हुये उपस्थित प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि विभागीय पोर्टल पर अच्छा उत्पादन करने वाले कृषक पंजीकरण करायें तथा व्हाट्सप ग्रुप से भी जुड़े रहें। ताकि समय-समय पर प्रायोजित एक्सपोर्ट शो में पंजीकृत कृषकों की भी सहभागिता सुनिश्चित करायी जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें