जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस अंतर्गत ने तहसील अकबरपुर में सुनी समस्याएं, दिये निर्देश।

प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : जिलाधिकारी

सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक करें जनसुनवाई

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर में आमजन की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस दौरान कुल 122 शिकायतें प्राप्त हुईं, प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 78, पुलिस की 16, विद्युत की 09, जिला समाज कल्याण की 02, जिला प्रोबेशन, चकबन्दी, एक्सियन सिंचाई, ग्राम्य विभाग, डीएसओ, नगर पंचायत अकबरपुर, ए0आर0एम0, एक्सियन पीडब्लूडी की 01-01, खण्ड विकास अधिकारी की 06, डीपीआरओ की 03 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, संतुष्टि एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करने, छोटे-छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेने तथा माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस एवं तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। तहसील दिवस में अधिशासी अभियंता विद्युत एवं अधिशासी अभियंता नलकूप के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करने, शिकायतों का रजिस्टर बनाने, नियमित समीक्षा करने तथा शिकायतकर्ताओं/आमजन से मधुर व्यवहार रखने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टालों पर आने वाले लोगों को विभागों के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँच सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डीएफओ ए.के. पाण्डेय, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें