पुखरायां कानपुर देहात – बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में रविवार शाम पानी भरे टब में गिरने से एक 13 माह के मासूम बालक की मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बालक लव्यांश अपने घर में खेल रहा था।खेलते खेलते वह बाथरूम में रखे पानी भरे टब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।बरौर कस्बा निवासी ताराचंद ने बताया कि उनका 13 माह का नाती लव्यांश रविवार शाम घर में खेल रहा था।खेलते खेलते अचानक वह बाथरूम में रखे पानी भरे टब में सिर के बल गिर गया।जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।पिता प्रदीप,मां बिनीता समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।










