रोमांचक संघर्ष में अमरौधा को हराकर राजपुर ने जीती पहली एपीएल ट्रॉफी।।

कानपुर देहात – पुरानी पेंशन विहीन शिक्षकों और कर्मचारियों के संगठन अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के पांचवें संस्करण के सुपर ओवर तक चले रोमांचक फाइनल मैच में राजपुर ने अमरौधा को हरा कर अपनी पहली एपीएल ट्रॉफ़ी जीती।
झींझक के निकट मुंडेरा के मैदान में आयोजित फाइनल मैच में अमरौधा के कप्तान सीबू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान सत्येंद्र गौतम के 57, रविंद्र के 42 और हिमांशु के 24 रनों की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 145 रन बनाए।
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरौधा की टीम ने भी ओम बाबू के 33, विकास यादव के 26, और अंकित सचान के 24 रनों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन बना दिए। टाई हुए मैच का फैसला सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में अमित यादव की धारदार गेंदबाजी के आगे अमरौधा की टीम दो विकेट खोकर चार रन ही बना सकी। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी राजपुर की टीम के कप्तान सत्येंद्र गौतम ने दो गेंद में ही पांच रन बनाकर अपनी पहली एपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष नगर पंचायत कंचौसी राजेंद्र सिंह राजू और विशिष्ट अतिथि संतोष त्रिपाठी ने विजेता और उपविजेता टीम के सदस्यों को मेडल पहनाए और ट्रॉफी सौंपी।
टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले सत्येंद्र गौतम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वाधिक विकेट लेने वाले अमित यादव सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अपने क्षेत्ररक्षण से प्रभावित करने वाले सिद्धेश्वर त्रिपाठी उर्फ सिद्धू को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक की ट्रॉफी दी गई। आयोजक मंडल से डॉ पंकज शंखवार, प्रदीप कुमार यादव, महाराज सिंह, प्रमोद पाल और मंजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी, अखिलेश पाल, अनिरुद्ध सिंह, आत्मप्रकाश मिश्रा, अजय कुमार गुप्ता, अनुज सिंहल, यतेंद्र यादव, विवेक गुप्ता, विजय बहादुर, अरविंद सिंह चौहान, महेंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह, प्रदीप निरंजन, सैयद फरहान, नौशाद अहमद, इरफान खान, बृजेश सिंह राजावत, गौरव सिंह राजपूत, निखिल सिंह, अमित कुमार, गोल्डी, हिमांशु, रविंद्र सिंह, सुधीर त्रिवेदी, रमन राजपूत, अमित कुमार, अंकित सचान, अनिकेत यादव आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें