नहर में मिला होमगार्ड का शव,फैली सनसनी।।

अकबरपुर कानपुर देहात– अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक होमगार्ड युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।रविवार सुबह युवक का शव कोतवाली क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ।।
परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक होमगार्ड युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।रविवार सुबह युवक का शव कोतवाली क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव निवासी स्वर्गीय शशिकांत पाल के 22 वर्षीय पुत्र मयंक पाल के रूप में हुई है।मयंक होमगार्ड की ड्यूटी करता था और वर्तमान में वह देवराहट थाने में ड्यूटी पर था।रविवार सुबह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मुरीदपुर गांव के पास स्थित नहर में उसका शव मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।आशंका जाहिर की जा रही है कि सड़क दुर्घटना के पश्चात युवक किसी तरह नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।इंस्पेक्टर क्राइम जीतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें