कानपुर देहात कृपया अवगत कराना है जनपद कानपुर देहात में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा देश के विभिन्न राज्यों व विभिन्न जनपदों व जनपद के थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुमशुदगी/खोये हुए से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र जिन्हें सर्विलांस व सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था । सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरुप पीडितों के गुमशुदा/खोये हुए कुल 261 मोबाईल (अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख /-रूपये) बरामद किये गये हैं । उक्त के सम्बन्ध में जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये । अपने-अपने मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे । उक्त सराहनीय कार्य के लिये आम जनमानस द्वारा जनपद कानपुर देहात पुलिस के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।
बरामद किये गये मोबाइल का विवरण –
कुल 261 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख /-रूपये)
बरामद करने वाली पुलिस टीम-
सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क ।











