ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जालौन इकाई ने सपा सांसद को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

 

सपा सांसद ने दिए गए मुद्दों को सदन में उठाने की कही बात

देश में लगातार पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए आज ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जालौन इकाई के जिला अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारी सहित जालौन भोगनीपुर गरौठा से सांसद नारायण दास अहिरवार को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक ऐसा संगठन है जिसकी कार्यकारिणी प्रदेश के 75 जनपदों की 551 तहसीलों में गठित है इतना ही नहीं यह संगठन देश के कई राज्यों में अपनी कार्यकारिणी बनाकर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है संगठन को सरकार द्वारा कई मान्यताएं भी प्राप्त हैं यह संगठन लगातार पत्रकारों के हितों की मांग करते हुए कई वर्षों से आगे बढ़ता चला आ रहा है और पत्रकारों को न्याय दिलाता चला आ रहा है इसी क्रम में आज 30 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को एक साथ ज्ञापन इस संगठन के द्वारा दिया गया । जिसमें आज जनपद जालौन की इकाई के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जालौन भोगनीपुर गरौठा से वर्तमान सपा सांसद नारायण दास अहिरवार को 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी संगठन के पत्रकार साथियों को स्वास्थ्य सेवाएं यात्रा संबंधी सेवाएं पत्रकारों से संबंधी उत्पीड़न रोकने के लिए कानून बनाना जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर ज्ञापन में कहा गया जिससे संगठन के सभी पत्रकारों को बल मिलेगा । जब संगठन के कार्यरत पत्रकारों को बल मिलेगा तो संगठन और भी मजबूत होगा। जिसमें सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि आपके इस 7 सूत्री ज्ञापन में दी गई मांगों को मेरे द्वारा सदन में उठाया जाएगा और आपके हितों के लिए मैं हर संभव प्रयास करुंगा । जितना भी मेरे द्वारा आपके संगठन के लिए बन सकता है मैं करूंगा । वहीं इसके बाद संगठन के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार से मुलाकात की पुलिस अधीक्षक ने जनपद के नए जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राजावत को आश्वासन देते हुए कहा कि आपके साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह खड़ा है किसी भी समस्या के लिए पुलिस प्रशासन आपकी हर संभव मदद करेगा क्योंकि पुलिस व पत्रकार एक दूसरे के पूरक है बहुत सी सूचनाऐं पुलिस तक पत्रकारों के द्वारा ही पहले पहुंचती है इसलिए पत्रकारों की छवि को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करेगा जिनके द्वारा जनपद के स्वच्छ छवि वाले पत्रकारों के कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही होगी जिससे जायज पत्रकार का मान सम्मान बरकरार रहेगा और पुलिस विभाग आपके संगठन के साथ न्याय उचित कार्यों में खड़ा रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें