एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित लेखपालों की मीटिंग में दिये जरुरी निर्देश

 

शासकीय कार्यों को जल्द निपटाने का दिया जोर

कालपी (जालौन) मंगलवार को तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी व नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों राजस्व कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। मीटिंग में एसडीएम ने निर्देश दिये कि जरुरत मंदों तथा पात्र लोगों को कम्वल का वितरण गतिशीलता से कराया जाये। तथा शासकीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से व तेजी से निस्तारण किया जाये।

तहसील सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन के द्वारा किसानों तथा ग्रामीणो के हितों के लिये जो भी योजनाएं हैं उस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाये। उन्होंने बताया कि ठंडक के मौसम में पुख्ता इंतजाम किये जायें तथा कंम्बल वितरण किए जाएं। राजस्व न्यायालयों में लम्बित मुकदमों में कुरा वटवारे की रिपोर्ट तैयार करके समस्त लेखपाल पत्रावलियों में निर्धारित समय के अंदर दाखिल करें। इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं होनी चाहिये। जिन गाटाओं की फसल की फीडिंग शेष रह गई सभी की खसरा फीडिंग करा दी जाये।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का मौके पर पहुंच कर निर्धारित समय में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह सेंगर,सुरेश कुमार, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह निरंजन, एसके महान,शिव मंगल पाठक,अमित कुशवाहा के अलावा राजस्व कर्मचारियों में प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार, शैलेंद्र कुमार, सलीम खान,सैयद टीपू आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें