उपजिलाधिकारी मैथा द्वारा रैन बसेरे का निरीक्षण

उपजिलाधिकारी मैथा द्वारा शिवली क्षेत्र स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में उपलब्ध सुविधाओं जैसे स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, कंबल एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए रैन बसेरे में ठहरने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समुचित सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें