कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में विधि विज्ञान प्रयोगशाला तालग्राम, कन्नौज के डा0 प्रवीन कुमार द्वारा नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम- के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस लाइन कानपुर देहात के सभागार कक्ष में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम (कैप्सूल कोर्स एवं फील्ड विजिट) का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थानों/इकाइयों से चयनित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को नए कानूनों की बारीकियों, वैज्ञानिक अनुसंधान की नई तकनीकों, अपराध स्थल निरीक्षण, साक्ष्य संग्रहण एवं संरक्षण की आधुनिक पद्धतियों तथा फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ बेहतर समन्वय आदि विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आयोजित इस प्रशिक्षण से जनपद पुलिस को नए आपराधिक कानूनों के त्वरित एवं वैज्ञानिक क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।











