नगर पालिका की उदासीनता के चलते कालपी में बस स्टैंड का प्रस्ताव अधर में

 

कालपी (जालौन) कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऐतिहासिक नगर कालपी में आज तक रोडवेज बस स्टैंड के न होने से यात्रियों को आसुविधाओं का सामना करना पड़ता है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शासन स्तर पर इसकी मांग उठाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने कालपी में रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने हेतु नगर पालिका कालपी से स्थान चिन्हित कर जगह की मांग की लेकिन अभी तक नगर पालिका कालपी द्वारा कालपी में रोडवेज बस स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई गई जिस कारण कालपी में बस स्टैंड बनाए जाने का प्रस्ताव अधर में लटक गया है।

झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पढ़ने वाला कालपी नगर जो जालौन जनपद की एक तहसील भी है जिसकी आबादी लगभग 70000 के आसपास है तथा यह नगर ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान भी रखता है कालपी नगर जहां महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली रानी लक्ष्मी बाई की रण स्थली ऐतिहासिक सूर्य मंदिर एवं सूर्यकुंड 84 गुंबद श्रीलंका मीनार बीरबल की जन्मस्थली सहित दर्जनों ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल हैं जिसको देखने के लिए बाहर से भी लोग आते हैं। इन सब के बावजूद कालपी का दुर्भाग्य है कि यहां आज तक रोडवेज बस स्टैंड न होने की वजह से यात्रियों को घंटो खुले आसमान के नीचे सर्दी गर्मी बरसात मैं सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कालपी में रोडवेज बस स्टैंड की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी से बस स्टैंड बनवाए जाने की मांग की थी जिसको लेकर कालपी विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री से कालपी में बस स्टैंड बनवाए जाने का प्रस्ताव दिया जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रधानमंत्री ने उसे मंजूरी देते हुए बस स्टैंड के लिए नगर पालिका कालपी से जगह की मांग की लेकिन दुर्भाग्य नगर पालिका द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण हेतु सही जगह का कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया जिस वजह से कालपी में बनने वाले रोडवेज बस स्टैंड का प्रस्ताव अधर में लटक गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें