कानपुर देहात। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर बिरहुन व बरिगो में समाजवादी पार्टी के सशक्त नेतृत्व और दिशा निर्देशन में एसआईआर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए कानपुर देहात के प्रभारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद राजा रामपाल ने बीएलए और सेक्टर प्रभारी अधिकारियों को आगामी 11 दिसंबर तक सभी मतदाता फॉर्म बीएलओ को रिसीव कराने का सख्त निर्देश दिया।
रसूलाबाद के प्रभारी वीर सेन यादव ने सभी बीएलओ व सेक्टर प्रभारी से पूरी ताकत से जुटने का आवाहन किया। उन्होंने मतदाताओं के पंजीकरण को संवैधानिक अधिकार बताया और कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्या आने पर विधानसभा अध्यक्ष या प्रभारी से संपर्क कर समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।
कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर राजपूत महासचिव धीरज यादव ने प्रभारी वीर सेन यादव का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर सपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें सपा रसूलाबाद विधान सभा से टिकट की प्रबल दावेदार नीलम कठेरिया आलोक रत्न यादव पुष्पेंद्र सिंह यादव नत्थू सिंह यादव सुशील यादव कैप्टन रामशंकर प्रजापति युवा नेता जितेंद्र यादव लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष वीरू कुशवाहा अभय गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता बलवान सिंह बलराम यादव कन्हैया लाल शर्मा रोहित विश्व कर्मा आदि शामिल थे। समाजवादी पार्टी के रसूलाबाद विधान सभा प्रभारी वरिष्ठ सपा नेता वीर सेन यादव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोश और सक्रियता के साथ जारी है ताकि रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में हर नागरिक मतदान के अधिकार का लाभ उठा सके











