फोटो- पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर मे कैम्प का निरीक्षण करते सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर राधेश्याम।
राजपुर (कानपुर देहात)। राजपुर कस्डबेके पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रविवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष मतदाता पुनरीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने की प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से संबंधित कार्य किए गए।कैम्प का निरीक्षण करने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट राधेश्याम यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभियान से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, सूची में दर्ज त्रुटियों को ठीक कराने तथा अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नामों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने तथा मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है वहीं क्षेत्रीय लेखपाल रवींद्र शुक्ला ने क्षेत्रीय जनो इस विशेष कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है,ताकि आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।इस मौके पर पंकज कुमार,बीएलओ मंजूलता,नीरज,प्रमोद कुमार,अनीस खाँ व सुमन देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Author: Jansan Desh 24














