मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चला विशेष अभियान, डीएम कपिल सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

कानपुर देहात। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 29 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह ने नबीपुर और बारा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की।
डीएम ने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर सर्वे कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं। विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाने की जानकारी आमजन को देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एसडीएम अकबरपुर राजकुमार पाण्डेय सहित बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें