तंबाकू मुक्त युवा अभियान एवं एनसीडी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, लापरवाही पर सात दिन में सुधार के निर्देश

कानपुर देहात। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित तंबाकू मुक्त युवा अभियान जागरूकता कार्यक्रम एवं गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू एवं धूम्रपान के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, हानियों एवं दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने तंबाकू एवं धूम्रपान का सेवन न करने के लिए लोगों को प्रेरित करने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ई-कवच पोर्टल पर 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग में कमी, मरीजों के कम संदर्भन तथा उपचार एवं निदान की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खराब प्रगति वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सात दिन का चेतावनी समय देते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में सुधार लाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाठक, डॉ. डी.के. सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमिताभ वर्मा, डॉ. राकेश यादव, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. राहुल लड्ढा, डॉ. अमित निरंजन सहित चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें