अपर आयुक्त झांसी ने उरई विधानसभा के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की परखी प्रगति

जालौन, 28 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अपर आयुक्त झांसी कुंवर पंकज ने उरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 159 एवं 160 सहित कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नामों के विलोपन पर दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त ने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, मृत एवं अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने तथा मतदाता विवरण में संशोधन के लिए प्राप्त दावों और आपत्तियों की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

अपर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा में पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें