पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु भैया ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, नए वोट बनवाने पर दिया जोर

पुखरायां (कानपुर देहात), 28 नवंबर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु भैया ने विकासखंड मलासा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अकबरनगर, असलापुर, मलासा, गोपालपुर, जगदीशपुर, सिंगरसीपुर, विजईपुर, घार, ठाकुरपुरवा, शेरपुर, गुढ़ा और खिरियनपुर सहित कई गांवों के मतदान केंद्रों का दौरा किया।

युवाओं और महिलाओं के नए वोट बनवाने पर विशेष जोर

अभियान के दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं, महिलाओं एवं 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों के नए वोट बनवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने फार्म-6 भरवाकर ऑनलाइन आवेदन भी कराया, जिससे पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हो सकें।

नरेंद्र पाल सिंह मनु भैया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना और मतदान प्रक्रिया में भाग लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव, प्रधान वीर सिंह गुड्डू, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार त्रिवेदी, पूर्व प्रधान रामचंद्र संखवार, संदीप कुमार, वीपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, श्रीकृष्ण, पूर्व प्रधान शिवसिंह, प्रधान धर्मेंद्र सिंह, अनुज यादव, पूर्व प्रधान नरेश सिंह, प्रधान दीपेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, मनमोहन सिंह, पवन, सुमित, सुभाष यादव, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह, अंगद सिंह, गणेश सिंह, पूर्व प्रधान देशराज सिंह, प्रधान ताहर सिंह, संदीप सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, मानस यादव और अर्पित सहित विभिन्न बूथों के समाजवादी पार्टी के बीएलए एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें