सड़क सुरक्षा पखवाड़े में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 48 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। शासन के निर्देश पर 16 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत परिवहन विभाग ने जनपद में प्रभावी प्रवर्तन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाने के मामले में 19 चालान किए गए, जबकि गलत दिशा में वाहन चलाने पर 23 चालान किए गए। वहीं, सिकंदरा-भोगनीपुर मार्ग पर ओवरलोड माल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों के चालान किए गए। इस पूरी कार्रवाई में कुल 4 लाख 60 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने के साथ निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
विभाग का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना है। यह जानकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), कानपुर देहात द्वारा दी गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें