कालपी (जालौन)। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जनपद झांसी आगमन पर हाईवे चर्चित चौराहे में सैकड़ो कांग्रेसियों ने महिला पुरुषों ने पुष्प गुच्छ महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बुधवार के दिन कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विधायक सदन की नेता अनुराधा मिश्रा मोना कड़ी सुरक्षा के चलते अपने हमले के साथ जैसे ही हाईवे दुर्गा मंदिर चौराहे पर आया वही पहले से मौजूद सैकड़ो कांग्रेसी जनों ने पुष्प गुच्छ देकर एवं मौजूद महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया स्वागत लेने के बाद वह स्वयं मौजूद कांग्रेसियों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया उन्होंने प्रेस वार्ता में अवगत कराया कि सपा कांग्रेस गठबंधन है मगर अभी 2027 चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है बटवारा होने पर पार्टी गठबंधन के साथ ताकत के तहत चुनाव लड़ेगी तथा ज्यादा से ज्यादा विधायक जीत कर लखनऊ गठबंधन का परचम फहराकर सरकार बनाएंगे उनका काफिला झांसी के लिए कूच कर गया स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला पूर्व विधायक बुंदेलखंड प्रभारी गयादीन अनुरागी पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक द्विवेदी राकेश द्विवेदी नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार कुंवर वीरेंद्र सिंह चौहान वीरेंद्र द्विवेदी आदित्य नगाइच शरद शुक्ला पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सलोनिया पूर्व चेयरमैन गुल्लू मियां बद्री अहिरवार गिरीश अहिरवार रामस्वरूप वर्मा अधिवक्ता मोहनलाल श्रीवास नम्मू खान भोंदू खान संतराम प्रजापति लक्ष्मी प्रणामी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी














