कानपुर देहात- जिलाधिकारी के निर्देशन व जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में बाल दिवस के अवसर पर ब्राइट ऐंजल एजुकेशन सेंटर में बाल दिवस के अवसर पर बाल अधिकार व कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। बाल विवाह रोकथाम हेतु बालिकाओं को शपथ दिलाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि विद्यार्थियों को उनके रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप भविष्य में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बच्चों को सुरक्षित स्पर्श–असुरक्षित स्पर्श, बाल विवाह के दुष्परिणामों जैसे शिक्षा से वंचित होना, कम उम्र में पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ, स्वास्थ्य संबंधी जोखिम, आर्थिक निर्भरता तथा व्यक्तिगत विकास के अवसरों में कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनायें जैसे–मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना आदि के विषय में जानकारी दी गयी।
विनय कुमार क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल एवं इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्ज्च् बैंक खाते की जानकारी एवं व्यक्तिगत दस्तावेज साझा नहीं करने चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना चाहिए विद्यार्थियों को दूसरों की देखा-देखी कैरियर का चयन करने के बजाय अपनी रुचि एवं योग्यता के आधार पर भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
विपिन कुमार जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी विषय अथवा कैरियर का चयन करने से पूर्व उसके शैक्षिक पाठ्यक्रम, आवश्यक योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया एवं भविष्य की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
मीनाक्षी ंिसंह प्रधानाचार्या द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुये विद्यार्थियों को अपनी अभिरुचि एवं प्रतिभा को पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन टोल फ्री नं0 जैसे 181, 1090, 112, 1098, 1090,1930 आदि के बारें मे भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक बलवीर सिंह, प्रधानाचार्या मीनाक्षी ंिसंह, अध्यापक ब्रम्ह बाजपेई, नूरी निशा, रोहित यादव तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय से धर्मेन्द्र कुमार ओझा संरक्षण अधिकारी, प्रतिमा श्रीवास्तव जिला मिशन समन्वयक, महेन्द्र श्रीवास्तव, रितिक यादव, आकाश, विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित रहें।














