कालपी (जालौन)। चौकी प्रभारी ने उप निरीक्षक के साथ बीती रात नगर में भ्रमण दौरान सटोरिया को गिरफ्तार किया साथ में पर्ची एवं 595 रूपए बरामद किए इस गिरफ्तारी से जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया।
रामगंज चौकी प्रभारी शुभेंद्र सिंह परिहार उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया सिपाही मोहम्मद हनीफ पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थी वही मुखबिर की सूचना मिलते ही तरीबुल्दा मोहल्ले में समीप मंदिर पर सार्वजनिक स्थान पर गणेशगंज निवासी सोनू पुत्र इंद्रपाल सार्वजनिक स्थान पर पर्ची में नंबर लिखकर हार जीत की बाजी लगाकर जुए के खेल को अंजाम दे रहा था तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ घेर कर सटोरिये को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया साथ में नगदी पर्ची बरामद की उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ 13 जी जुआ एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव को जांच सौंपी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















