कालपी (जालौन)। बीते दिन एक व्यक्ति को पड़ोसी महिला से झगड़ा करना महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
रामगंज चौकी प्रभारी सुभेद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ नगर में सोमवार की शाम भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी रमाकांत पुत्र छेदा लाल पड़ोसी महिला पूनम से झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















