डिप्टी सीएमओ ने तोड़ा भ्रम तो लोगों ने खाई फाइलेरिया रोधी दवा

 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंगदपुर में लोगों के साथ किया संवाद

कानपुर देहात। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के सात ब्लाक में 19 नवम्बर से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू होगा। इसके तहत 15.24 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए तरह-तरह से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को डिप्टी सीएमओ व कार्यक्रम के नोडल डॉ डीके सिंह अभियान पूर्व मलासा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंगदपुर में नेवर टेकन यानी कभी दवा नहीं खाने वाले और रेफ्यूजल यानी दवा लेने से इनकार करने वाले लोगों व प्रवासियों सहित 17 लोगों जागरूक कर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया। डिप्टी सीएमओ व कार्यक्रम के नोडल डॉ डीके सिंह ने लोगों को सरल भाषा में समझाया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलती है और हाथीपांव व हाइड्रोसील जैसी गंभीर बीमारी का कारण बनती है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है और राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत वर्षों से देशभर में करोड़ों लोग इसका सेवन कर रहे हैं। डिप्टी सीएमओ ने लोगों की शंकाओं का एक-एक करके जवाब दिया। जब अधिकारियों ने सबके सामने दवा की सुरक्षा के बारे में बताया और दुष्प्रभाव को लेकर फैली अफवाहों को तोड़ा, तब जाकर 3 नेवर टेकन, 4 प्रवासियों सहित 10 रिफ्यूजल वाले लोगों ने भी दवा खाई। उन्होंने बताया कि अकबरपुर, मलासा, अमरौधा, राजपुर, डेरापुर, झींझक एवं रसूलाबाद 19 नवंबर से एमडीए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन(डीईसी) और एल्बेंडाजोल खिलाई जा रही है। आइवरमेक्टिन लंबाई और डीईसी आयु के अनुसार दी जाएगी। पात्र लोगों को तीनों दवाएं खिलाना सुनिश्चित करना है। खाली पेट दवा नही खानी है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के माध्यम से रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) के तहत लोगों को जागरूक कर रही है। इस प्लेटफॉर्म में फाइलेरिया प्रभावित लोगों के साथ ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल हैं। फाइलेरिया प्रभावित लोग अपने अनुभव साझा कर समुदाय को बीमारी की गंभीरता और इससे बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन का महत्व समझा रहे हैं। वहीं, अन्य सदस्य भी अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने और दवा सेवन के लिए प्रेरित करने में सहयोग कर रहे हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें