कालपी (जालौन)। उप जिलाधिकारी अध्यक्षता में नायब तहसीलदार एवं बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता पुनरीक्षण बैठक आयोजित की गई।
सोमवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार ने मौजूद बीएलओ को नए मतदाता बनाने तथा मतदाता सूची में संशोधन एवं त्रुटियो को ठीक करने के लिए जमकर पाठ कई बिंदुओं में पढ़ाकर निर्देश दिए उन्होंने 17 नवंबर को प्रत्येक बीएलओ संबंधित बूथो में निर्धारित समय में पहुंचकर आने वाले युवकों को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है ऐसे युवकों के फॉर्म 6 भरवा कर नए मतदाता बनाकर मतदाता सूची में अंकित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जो वोटर की मृत्यु हो चुकी है ऐसे मतदाताओं को पृथक करने के निर्देश दिए इस तिथि के बाद बीएलओ संबंधित ग्रामों में प्रत्येक घर में जाकर नए मतदाता बनाएंगे कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहने के निर्देश दिए इस अभियान में किसी भी कर्मचारियों ने लापरवाही की ऐसे कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा बैठक में मौजूद कुलदीप शर्मा मोहम्मद खलीक अंसारी अब्दुल खालिक लेखपाल जितेंद्र सिंह शशांक कुमार अर्चना शिव देवी शिखा शालिनी पूनम आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















