अपर पुलिस अधीक्षक ने शिवली कस्बे में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर देहात। कस्बों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने शनिवार को शिवली कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें