कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुए पीआरवी में तैनात आरक्षी अजय प्रताप की उपचार के दौरान मौत हो गई। 29 वर्षीय आरक्षी की आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पुलिस लाइन कानपुर देहात में उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रिया ढाबा के पास पीआरवी 5750 पर तैनात आरक्षी अजय प्रताप ड्यूटी के दौरान विषधन रोड पर खड़े थे। इसी दौरान रसूलाबाद की तरफ से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।














