➡️ थाना रूरा पुलिस द्वारा अ0सं0-365/25 धारा- 64/127/324(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त आशिक खान पुत्र हबीब खान निवासी अमौली ठकुरान थाना रूरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
➡️ थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रामप्रकाश पुत्र स्व0 गजोधर निवासी ग्राम चॉदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के कब्जे से 20 अदद क्वार्टर देशी नाजायज शराब बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 402/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
➡️ थाना मूसानगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. दिलशाद पुत्र श्री उस्मान, 2. शमसाद पुत्र छोटे, 3. सलमान पुत्र रशीद निवासी निवासीगण ग्राम वार्ड न0 6 रसूलपुर कस्बा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, 4. हनीफ पुत्र अब्दुल अजीज, 5. नौशाद पुत्र हमीद निवासी ग्राम धौरी थाना सेन पश्चिम पारा जनपद कानपुर नगर, 6. मोहर्रम अली पुत्र श्री बकरीदी निवासी ग्राम रामपुर थाना सजेती जनपद कानपुर नगर, 7. नौशाद पुत्र उली मोहम्मद निवासी मेडापाटी थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर, 8.आदिल पुत्र अच्छन निवासी कुतूपुर थाना कुरारा जनपद हमीरपुर, 9. आशिक पुत्र गुलाब निवासी ग्राम रानीपुर बीबीपुर थाना सजेती जनपद कानपुर नगर, 10. शरीफ पुत्र मोहम्मद छोटे निवासी म0न0 1420/17 नौबस्ता हनुमन्त बिहार थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर द्वारा सार्वजनिक स्थान पर रूपयो से हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने तथा कब्जे से 07 अदद एन्ड्रायड मोबाइल , 02 अदद कीपैड मोबाइल, कुल 24900 रुपये व 52 अदद ताश पत्ता व तीन अदद चार्जिग चाइनीज बैटरी स्टील बाडी रंग कोकाकोला बरामद होने के सम्बन्ध में गिरफ्तार कर मु0अ0सं0- 0113/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु जनपद पुलिस द्वारा 21 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार क्रमशः जिसमें थाना रूरा पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों, थाना मूसानगर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना अमराहट पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों, थाना देवराहट पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना डेरापुर पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति,थाना मंगलपुर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों, थाना शिवली पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति व थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत चालान किया ।।











