कटेठी गाँव कि दो दिवसीय रामलीला का राहुल यादव ने किया शुभारंभ

कानपुर देहात,,,सरवनखेड़ा ब्लॉक के कठेठी गाँव में सोमवार को ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल यादव निदेशक बी एस मॉडर्न पब्लिक स्कूल गजनेर ने रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ हुआ, इसके बाद राहुल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। उन्होंने त्याग, मर्यादा, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दी। राम के चरित्र से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए।उन्होंने
कहा कि रामलीला जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा को न केवल संजोए रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।आयोजन में सभी सभासद मौजूद रहे। वहीं, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। इस मौके पर रामलीला अध्य्क्ष गोलू सिंह चौहान, पूर्व प्रधान भानुप्रताप सिंह, पूर्व प्रधान राजू सिंह, जगनायक सिंह, शीलू सिंह, सुरेश सिंह, अजय सिंह, शास्त्री दीपक शुक्ला, संदीप सिंह, राम जी, आदि सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे मंच स्थल पर चारों ओर गूंजते “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें