सूर्य मंदिर की सड़क का शिलान्यास समारोह संपन्न

कालपी (जालौन) मंगलवार को धर्मार्थ योजना के अंतर्गत कालपी विधानसभा क्षेत्र के 2.20 किलोमीटर सूर्य मंदिर की सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों का शिलान्यास इंजीनियरों क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में पूजा अर्चना करके शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ।
ग्राम मदरा लालपुर स्थल समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने बबीना हासा अभिरुवा से मदरा लालपुर स्थित सूर्य मंदिर तक संपर्क मार्ग चैनेज 15.780 से 17.980 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का सड़क में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सूर्य मंदिर रोड के लिए बड़ी योजना को मंजूरी मिलेगी। इससे इस क्षेत्र का समुचित विकास होगा। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ मौजूद अवर अभियंता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि कार्य दायी संस्था के द्वारा गतिशीलता से सड़क का कार्य होगा। इससे सूर्य मंदिर आने जाने भक्तों तथा नागरिकों को आवागमन में सरलता हासिल होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी अजहर बेग, किसन महाराज, अरविंद तिवारी,पूर्व प्रधान चन्द्रखेखर निषाद, प्रमोद पाठक, रमेश मिश्रा, और पी डब्ल्यू डी अधिकारी बृजेंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें