कालपी(जालौन) बीती रात को जोल्हूपुर मोड़ हाइवे के समीप कथित तौर पर बेचने के उद्देश्य से घूमने के दौरान 22 अदद नाजायज शराब के क्वार्टरों सहित आरोपी युवक को चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज बिपिन कुमार, हमराही सिपाही रनजीत सिंह के साथ सरकारी जीप से क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ से उसरगांव रोड में रात में भ्रमणशील थे,।इसी दौरान झांसी कानपुर हाईवे स्थित हरकूपुर चौराहे संदिग्ध अवस्था मे एक बोरी में 22 अदद अवैध शराब के क्वार्टरों सहित आरोपी युवक मंगल सिंह निवासी ग्राम उसरगांव कालपी को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक नाजायज तरीके से शराब को बेचने का प्रयास कर रहा था। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।











