राघव अग्निहोत्री और काशिफ खान ने कस्बा पुखरायां के कई वार्डो में भरवाएं एसआईआर फॉर्म

पुखरायां कानपुर देहात-आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पूरे भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरवाएं जा रहे हैं।। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ओर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष काशिफ खान ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरने की प्रक्रिया को गति देने का काम किया राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वोटर वेरिफिकेशन का काम अब 11 दिसम्बर तक चलेगा।। और अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होगी।। राघव अग्निहोत्री ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों को ठीक करने या उन्हें दोबारा व्यवस्थित करने की अंतिम तारीख भी अब 11 दिसम्बर तक है।। इसलिए सभी आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन हैं कि अपने क्षेत्र में घर -घर जाकर फार्म भरवाने का काम कर रहे। समाजवादी पार्टी के सभी बीएलए भी बीएलओ के साथ मिलकर अपने अपने बूथ को मजबूत करने का काम करे एक भी वोट छुटने न पाए तभी आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सफलता प्राप्त होगी।।। राघव अग्निहोत्री ने कस्बा पुखरायां में सेक्टर प्रभारी विजय शर्मा के सेक्टर के कई बूथों पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण फार्म भरवाएं और सभी लोगों से निवेदन किया कि सभी लोग अपना एसआईआर फॉर्म भरकर जमा कर दे।।
इस मौके पर मुखरूप से समाजवादी पार्टी भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री, युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जॉन प्रभारी काशिफ खान, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा फरीद शाह, जॉन प्रभारी उवैस दिवान, सेक्टर प्रभारी विजय शर्मा,जमीर आलम, संदीप यादव,अमन तिवारी, अजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें