स्नातक निर्वाचन में मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

 

23 अक्टूबर को मतदान के दिन अवकाश की स्वीकृति, पात्र कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की मिलेगी सुविधा

जालौन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 में मताधिकार के प्रयोग को सुगम बनाने के लिए जनपद के पात्र कर्मचारियों को मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता कर्मचारियों को दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने की अनुमति प्रदान की गई है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने बताया कि संबंधित मतदाताओं के नियंत्रक प्राधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्ष इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य पात्र कर्मचारियों को मतदान का अवसर उपलब्ध कराना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें