लखनऊ उत्तर प्रदेश गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के 36वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन धरा जनपद गोरखपुर में ₹408 करोड़ लागत की 114 निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शिलान्यास किया।
इस अवसर पर ट्रेड शो व प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करने के साथ ही ₹6,139 करोड़ की निवेश परियोजनाओं के लिए 115 औद्योगिक इकाइयों हेतु भूखंडों के आवंटन-पत्रों का वितरण भी हुआ।
सभी उद्यमियों और जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं गीडा परिवार को शुभकामनाएं। साथ में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे











