कालपी (जालौन)। 35 वर्षीय कल्लू पुत्र कैलाश यादव निवासी तिलक नगर उरई गुरुवार की रात कहीं से अपने निज निवास जा रहे थे तभी सफर करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायल युवक की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













