पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर/ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनायें देते हुये विदाई दी गई।

आज दिनांक 30.11.2025 को जनपद कानपुर देहात में तैनात पुलिसकर्मी लीडिंग फायरमैन चालक श्री पवन कुमार तिवारी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर एवं मुख्य आरक्षी चालक, परिवहन शाखा श्री महेश प्रसाद (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष मे क्षेत्राधिकारी श्री अलोक कुमार द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं एवम् सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें