सड़क दुर्घटना में वाहन सवार की मौत पर मुकदमा दर्ज

कालपी ( जालौन) पिछले सप्ताह जोल्हुपुर मोड मदारीपुर मार्ग में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत के मामले को लेकर बड़े भाई की ओर से मोटर साइकिल चालक के खिलाफ कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उक्त मामले को लेकर वादी शिव वीर सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह ग्राम शाहजहांपुर थाना कालपी ने अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि मेरा छोटा भाई पारस उम्र 30 वर्ष अपने घर से मोटरसाइकिल से अपने भांजे की बारात जा रहा था दिनांक 23.11.2025 की रात करीब 11:00 बजे ग्राम बैरई के निकट पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पारस बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस की मदद से पारस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें