झगड़ा कर रहे दो लोगों को कालपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कालपी (जालौन)। एक ग्राम में युवक को अपने पड़ोसी से झगड़ा करना तथा दूसरे ग्राम में युवक को बंटवारे के संबंध में चाचा से झगड़ा करना समेत दोनों को महंगा पड़ा वही कालपी पुलिस टीम ने अलग-अलग ग्रामों से उपरोक्त दोनों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौंक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शाहजहांपुर निवासी राकेश पुत्र माता प्रसाद अपने पड़ोसी व्यक्ति से गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने बरही निवासी अरविंद पुत्र रमेश जमीन बंटवारे को लेकर चाचा सुरेश को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने अभियुक्तों खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें