1195 किसानों के खातों में पहुंचेगा अतिवृष्टि से हुए नुकसान की सहायता राशि

 

कालपी (जालौन)। अतिवृष्टि से प्रभावित 1195 किसानों के खातो मे आर्थिक सहायता राशि पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम मैं विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी एवं उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तहसीलदार शिरीष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में किसानों को प्रमाण पत्र सौंपकर इसकी शुरुआत की गई है। विदित हो गत माह कई दिनों तक लगातार हुई बरसात से किसानों की तैयार फसले नष्ट हो गई थी जिसको संज्ञान में लेकर प्रदेश सरकार ने प्रशासन को क्षति का आंकलन कर ब्यौरा भेजने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने भी फसलो मे 33 प्रतिशत से अधिक क्षति दर्शाकर शासन से किसानों की आर्थिक मदद करने की अपील की थी। एस डी एम विनय कुमार मौर्य के अनुसार अभी तक 1195 किसानों का ब्यौरा राहत तथा आपदा पोर्टल पर दर्ज हो चुका है जिसके तहत किसानों को लगभग 7 करोड रूपये दिए जाने है जिसकी शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से की है जिसके बाद प्रदेश में किसानों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके चलते तहसील में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे दायरे मे आए कुछ किसानों को आर्थिक सहायता की राशि खाते मे भेजे जाने का प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा के अनुसार अभी एक हजार से अधिक किसानों का डाटा विभागीय पोर्टल पर दर्ज हुआ है जिनके खातो मे शीघ्र ही सहायता राशि पहुँच जाएगी। इसके अलावा भी लेखपाल प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर रहे है जल्द ही बाकी किसानों की समस्त जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो जाएगी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार संकट की घडी मे उनके साथ है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि मे मकान क्षतिग्रस्त होने के मामले में भी निर्धारित राशि प्रभावितों के खातो मे भेजी जा चुकी है तथा इस दौरान आपदा के दौरान अपने पारिवारिक सदस्यों को गंवाने वाले आश्रितो को भी निर्धारित सहायता राशि दी गई है। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, प्रिन्स राजपूत के अलावा बडी संख्या में किसान व राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें