कानपुर देहात 29 नवंबर 2025
दिनांक 30.11.2025 को जिला कृषि अधिकारी के द्वारा जनपद के मैथा तहसील के शिवली बाजार के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ओम सत्य साॅई ट्रेडर्स केसरी निवादा मैथा कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रोे0 श्री राजभान सिंह मौके पर उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 149 बोरी, एन0पी0के0 231 बोरी, यूरिया 95 बोरी एवं अमोनियम सल्फेट 32 बोरी पायी गयी। डी0ए0पी0 और एन0पी0के0 से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। स्टाक एवं रेट बोर्ड अध्यतन न होने के कारण नोटिस जारी किया गया। राजेश ट्रेडर्स शिवली मैथा का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में प्रो0 श्री अभिषेक अग्निहोत्री उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 252 बोरी, यूरिया 1400 बोरी एवं एस0एस0पी0 41 बोरी पायी गयी। डी0ए0पी0 और एस0एस0पी0 से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। स्टाक रजिस्टर एवं स्टाॅक बोर्ड एवं रेट बोर्ड अद्यतन नहीं होने के कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ए0के0 शिवली मैथा कानपुर देहात का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय फर्म के प्रो0 रामदास उपस्थित थे। इनके यहां डी0ए0पी0 15 बोरी, एन0पी0के0 15 बोरी एवं अमोनियम सल्फेट 03 बोरी मौके पर पायी गयी। डी0ए0पी0 एवं एन0पी0के0 से एक-एक नमूना ग्रहित किया गया। श्री जयगुरूदेव फर्टिलाइजर शिवली मैथा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण फर्म के प्रो0 श्री ईश्वर चन्द्र उपस्थित थे। इनके प्रतिष्ठान पर यूरिया 1931 बोरी, डी0ए0पी0 411 बोरी, एम0ओ0पी0 13 बोरी एवं एन0पी0के0 404 बोरी पायी गयी। इनके प्रतिष्ठान से डी0ए0पी0 के 02 नमूने ग्रहित किया गया। सभी उर्वरक विक्रेता को निर्देश दिये जाते हैं कि अपने प्रतिष्ठान के स्टाक एवं वितरण रजिस्टर तथा रेट एवं स्टाक बोर्ड को अध्यतन रखें। किसानों को उनके खतौनी के अनुसार पी0ओ0एस0 मशीन पर आधार एथाॅन्टीकेशन के द्वारा ही उर्वरक का वितरण निर्धारित दर पर किया जाये एवं उर्वरक की बिक्री रात्रि 8ः00 बजे तक ही की जाये, अन्यथा की स्थिति में उर्वरक (नियंत्रण) (कार्बनिक अकार्बनिक या मिश्रित) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
जनपद में यूरिया 18103 मै0टन, डी0ए0पी0 3522 मै0टन, एन0पी0के0 8343 मै0टन, एम0ओ0पी0 308 मै0टन एवं एस0एस0पी0 557 मै0टन उपलब्ध है। जनपद में उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है। कृषक भाइयों से अपील है कि आधार और खतौनी के अनुसार उर्वरक प्राप्त करें। एक है0 में डी0ए0पी0 05 बोरी एवं यूरिया 07 बोरी अनुमन्य है।











